Monday, May 19, 2025

मेरठ में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

मेरठ। निकाह के 35 साल बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। फरार चल रहा आरोपी थाने पहुंचा और छुरा मेज पर रखकर बोला मैं इसरार मुझे गिरफ्तार कर लो।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक ने अवैध संबंधों के शक में सोते समय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। आज छुरा लेकर आरोपी खुद थाने जा पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तारापुरी जाटव वाली गली निवासी इसरार का निकाह 35 साल पहले खतौली निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। दोनों अपने घर में ही पब्लिक स्कूल चला रहे थे। उनका बड़ा बेटा वकार अपनी पत्नी के साथ मजीद नगर में रहता है। वह भी एक अन्य स्कूल का संचालन करता है। जबकि स्क्रैप कारोबारी छोटा बेटा अंसार अपनी पत्नी के साथ इसरार के मकान में रहता है।

बताया गया कि इसरार को शक था कि उसकी पत्नी तस्लीम का किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था और आए दिन झगड़ा होता था।
इसी विवाद के चलते देर दो दिन पहले रात लगभग 1:30 बजे इसरार ने कमरे में सो रही तस्लीम की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे स्कूल संचालक खून से सना छुरा लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय