Monday, May 19, 2025

मेरठ में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

मेरठ। दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां मसाज पार्लर संचालक ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बताया गया कि पीड़ित युवती पिछले दो साल से न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन, फिर उसे छोड़ दिया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं शुक्रवार को पीड़िता न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने एसएसपी को अपनी आपबीती बताई।
पुलिस के मुताबिक, युवती ब्यूटी पार्लर में जॉब करती है। दो साल पहले 2021 में उसकी मुलाकात अमरीश त्यागी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों में बातचीत हुई। अमरीश अपना मसाज पार्लर और स्पा सेंटर चलाता है। आरोपी ने पीड़िता को अपने यहां नौकरी करने का सपना दिखाया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय