Monday, April 28, 2025

मेरठ में छात्रा को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास, विरोध करने पर कपड़े फाड़े,दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही छात्रा को दो आरोपियों ने जबरन ईंख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव निवासी युवक ने बताया कि सुबह के समय उसकी बहन खेत पर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक उसकी बहन को खेत के रास्ते पर टकरा गए। जहां दोनों युवकों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। दोनों आरोपियों ने छात्रा को खेत के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

[irp cats=”24”]

 

वहीं, छात्रा का शोर सुनकर आसपास के राहगीर व ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय