Sunday, April 27, 2025

मेरठ में पत्नी की गला काटकर हत्या, खोखा संचालक को युवकों ने मारी गोली

मेरठ में दो हत्याओं से पुलिस में सनसनी मच गई। पहली घटना में जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी वहीं दूसरी घटना में एक खोखा संचालक पर युवकों ने गोलियां बरसा दी। जिसमें खोखा संचालक की मौके पर मौत हो गई।

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर रात दो बजे की है। बताया गया कि पत्नी रात में सो रही थी। इसी दौरान पति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, सुबह को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
वहीं मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जागृति विहार में बुलेट सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था। इसी दौरान उसके खोखे पर दो युवक आए और उसको गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय