Saturday, May 18, 2024

मुंबई एयरपोर्ट पर 18 किलोग्राम सोना बरामद, 9 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 18 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इस सिलसिले में नौ विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई को केनिया एयरवेज के विमान से सोने के साथ इन महिलाओं के आने की जानकारी मिली थी। इनके मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में 18 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।इन महिलाओं की पहचान अर्दो नूर, शुक्री फराह, केरो जामा, हबीबा उमर, एबला अब्दुलाही, अनाब मुहम्मद, अनीसा मुबारक, इसनीना यूसुफ, जैनब महमूद के रूप में हुई है। सभी आरोपित कपड़ा बिक्री के धंधे से जुड़ी हैं। इनकी उम्र 26 से 47 साल के बीच है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उल्लेखनीय है पिछले सप्ताह मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने 10 करोड़ रुपये का सोना बरामदकर 18 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय