Friday, May 16, 2025

मुज़फ्फरनगर में पति को छोड़ प्रेमी भतीजे के संग जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, पुलिस ने बुआ को भतीजे के साथ भेजा

मोरना। तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश के चलते रिश्तों की मर्यादायें क्षीण हो रही हैं। अग्नि के सात फेरे लेकर जन्मों तक साथ निभाना दूर रिश्ते के भतीजे के साथ प्रेम सम्बन्ध बनाकर पति को छोडऩे वाली पत्नी सरेआम प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ गयी। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विवाद की सूचना पर पहुँची पुलिस पति पत्नी और वो को थाने ले आई है। भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ में स्थित एक गौशाला में बिजनौर निवासी दम्पत्ति मजदूरी कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व से विवाहिता का भतीजा भी गौशाला में आकर मजदूरी करने लगा। इसी बीच बेवफा पत्नी के प्रेम सम्बंध युवक से स्थापित हो गये, जिसके चलते पति-पत्नी में आये दिन विवाद रहने लगा।

शनिवार की सुबह सवेरे पति पत्नी में मारपीट हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर शुक्रतीर्थ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा पति पत्नी और प्रेमी को थाने ले आई, जहां पर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही, परिजनों के काफी समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी, तो पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया।

ग्रामीणों ने जानकारी देकर बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 14 वर्ष दूसरी बेटी  पाँच वर्ष की है, पति ने जानकारी देकर बताया कि दोनों आपस में बुआ भतीजे हैं। बुआ भतीजे के इस अनोखे प्यार की अनोखी लव स्टोरी को लेकर चर्चाएं व्याप्त हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय