Sunday, February 23, 2025

मुज़फ्फरनगर में महमूदनगर में वृद्ध को सांड ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोडा दम

मुजफ्फरनगर। सांड की टक्कर से एक वृद्ध की दुखद मौत हो गई है। शहर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें एक गरीब आदमी सांड का शिकार बना और उसे सांड ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मौहल्ला महमूदनगर की गली नंबर 3 निवासी शफीक अंसारी को बीती देर शाम में सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने उन्हें फ़ौरन ही जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था, मगर उनकी तबीयत में सुधार न देख जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सुबह उन्हें मेरठ के लिए रैफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन गुफरान ने बताया कि गमगीन माहौल में कच्ची सड़क पर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय