Saturday, May 11, 2024

मुज़फ्फरनगर में किसान समस्याओं के निराकरण को किया प्रदर्शन, रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। निराश्रित पशुओं की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाने और सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने कचहरी में जमकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर प्रदेश में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर रालोद कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले का किसान आवारा पशुओं की समस्या से परेशान है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जनपद में काऊ सेंचुरी बनवा कर किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनका आश्वासन आज तक धरातल पर साकार नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि किसान सिंचाई के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग करता है, लेकिन वोल्टेज की समस्या होने के कारण गांव में किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा रात रात भर जाग कर किसान को अपनी फसल का पहरा देना पड़ रहा है। किसान घर पर सोता है, तो उसकी फसल आवारा पशु खा जाते हैं। रालोद नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की मांग की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय