Sunday, May 11, 2025

मुज़फ्फरनगर में पति ने कर ली पांचवी शादी, चौथी पत्नी ने जताया ऐतराज, पुलिस से लगाई गुहार

मोरना। रूढि़वादी मानसिकता के चलते महिला शोषण का एक नया मामला प्रकाश में आया है। गाँव निवासी महिला ने पति पर पाँचवी शादी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव कसौली निवासी महिला महराज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव टंढेड़ा निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि उसे शादी के बाद जानकारी हुई कि उसके पति ने पहली पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी थी।

उसके बाद दो पत्नियों को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। वह तीन तलाक में विश्वास नहीं करती है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता रहता है तथा जान से मारने की धमकी देता रहता है। वह अपनी जान को खतरा समझते हुए अपने पिता के घर पर रह रही है।

उसके पति ने एक अन्य महिला को लाकर पाँचवी शादी रचा ली है। पत्नी ने पाँचवी शादी पर एतराज जताते हुए शादी को अवैध बताया है। पति की हरकतों में देवर भी शामिल है। पीडि़ता ने पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।[ फोटो प्रतीकात्मक ]

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय