Sunday, April 20, 2025

गलत तरीके से ऑपरेशन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कोर्ट से पीड़िता ने कराया मुकदमा दर्ज

शामली। जिले में स्वास्थ विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर आफत बनी हुई है जहाँ एक महिला ने  महिला डॉक्टर पर फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने व गलत तरीके से ऑपरेशन करने साथ ही लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से महिला डॉक्टर सहित एक अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक  महिला डॉक्टर ऑपरेशन करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उक्त मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी  जान कर भी अनजान बने हुए हैं।

दरअसल पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का है जिस के संबंध में कैराना निवासी शबनम ने कैराना न्यायालय से एक महिला चिकित्सक  सहित दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि करीब 3 वर्ष पूर्व उसके पेट में कोई दिक्कत आ गई थी और उसकी जान पहचान डॉ राखी से थी जोकि गंगेरू रोड पर अपना एक क्लीनिक बिना किसी डिग्री के चला रही है। साथ ही गलत तरीके से लोगों का ऑपरेशन कर उनकी जान से भी खिलवाड़ कर रही है। महिला का आरोप है कि उसने महिला डॉक्टर को अपनी समस्या के बारे में बताया तो महिला डॉक्टर ने उससे ₹35000 लिए और उसकी आंखों से संबंधित एक ऑपरेशन किया था।

जिसके 2-3- महीने बाद उसके पेट में फिर से दर्द होने लगा। जब पीड़ित महिला महिला डॉक्टर से मिली तब से वह करीब ₹200000 की दवाई खिला चुकी है और पीड़ित महिला से करीब ₹235000 तरीके से हड़प लिए गए हैं जिस के संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद महिला को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। जिसके बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कांधला को आदेशित कर मुकदमा दर्ज कराया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक महिला ऑपरेशन थिएटर में हाथ में कैची के लिए ऑपरेशन करती नजर आ रही है। अब पता नहीं वीडियो में महिला डॉक्टर है या फिर झोलाछाप है.यह वीडियो 2 मिनट 51 सेकंड की  है।

यह भी पढ़ें :  शामली में सांसद इक़रा हसन ने बाबा साहब के योगदान को किया याद, विपक्ष पर बोला कड़ा हमला!"

उधर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल से बात की गई तो मामला जानकारी में ना होना बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय