Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष ने 6 वार्डों में सवा करोड़ की 8 सड़कों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहरवासियों को लगातार विकास की सौगात दी जा रही है। सोमवार को एक बार फिर वो विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के अपने अभियान पर निकलीं और उन्होंने शहर के 6 वार्डों  के अन्तर्गत घास मंडी, दाल मंडी, वहलना, रामपुरी, लद्दावाला, सूजडू, नुमाइश कैम्प आदि क्षेत्रों में राज्य वित्त आयोग में करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि से कराये गये विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया।

 

इस दौरान लोगों ने अनेक स्थानों पर पालिकाध्यक्ष का फूलों की वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष ने जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार का यह पहिया थमने नहीं दिया जायेगा। हमें पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों पर चलते हुए शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाना है, इसके लिए सभी को अपने नागरिक दायित्व भी समझते हुए पालिका को सहयोग करना चाहिए।

[irp cats=”24”]

 

नगरपालिका परिषद् के अन्तर्गत शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप वार्ड संख्या 21 में पहुंची। यहां पर वार्ड सभासद भाजपा नेता रजत धीमान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और शहर में बिना भेदभाव के समान नीति अपनाते हुए कराये जा रहे विकास कार्यों को लेकर उनकी प्रशंसा की। वार्ड 21 के मौहल्ला रामपुरी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त के करीब 85 लाख रुपये की लागत से विपिन शर्मा के मकान से सतपाल शर्मा के मकान तक, अशोक पाल से जसवंत के मकान तक और ठाकुर देवेन्द्र से राजू के मकान सहित कुल चार सीसी सड़कों और उनकी ब्रांच गलियों का निर्माण पूर्ण होने पर इन सड़कों को जनता को समर्पित करते हुए लोकार्पण किया, इसके अलावा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड संख्या 47 में घास मंडी में पुलिया निर्माण और दाल मंडी में मक्खन लाल के पास सीसी सड़क, वार्ड 29 के सूजडू में वहलना रोड पर सीसी सड़क, वार्ड संख्या 4 वहलना में पीरू की दुकान के पास सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड संख्या 24 नुमाइश कैम्प मानसरोवर कॉलोनी और वार्ड संख्या 34 उत्तरी लद्दावाला में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन करते हुए उनको जनता को समर्पित किया।

 

पालिका के अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि आज पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर के छह वार्डों में तैयार कराई गई आठ सीसी सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 

इस दौरान मुख्य रूप से सभासद रजत धीमान, सभासद शाजिया, शाहिन, विजय कुमार उर्फ चिंटू, विनीत कुमार, सतीश कुमार कुकरेजा, सभासद पति नदीम खां, मौहम्मद असलम, मुकेश धीमान, अंगेश धीमान, नवीन पांचाल, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय पांचाल, प्रमोद पाल, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय