Monday, April 14, 2025

वनभूलपुरा हिंसा में 300 से अधिक लोग घायल, चार की मौत- डीएम वंदना सिंह

हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसें को हटाने गयी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पर गुरुवार रात आक्रोशित भीड़ के हमले में प‍िता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई और 70 वहनों को आग के हवालें कर दिया गया व थाने को भी फूंक दिया गया। हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

 

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि उपद्रव के दौरान चार लोगों की हुई मौत। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी घायल हुए है। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग लगाई। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा रहेगा। शुक्रवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल रहेगें बंद।

 

डीएम वंदना सिंह हालात पर नजर बनाई हुई। डीएम ने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान भी नुकसान हुआ है, उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

डीएम ने बताया कि वनभूलपुरा में पुलिस पर पहले पत्थरों से हमला किया गया और फिर पेट्रोल बम और डीजल भरा बोतल फेंककर आगजनी की गई। वाहनों को भी आग लगाई गई। शासकीय और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हल्द्वानी में शांति व्यवस्था कायम करें और किसी भी प्रकार की क्षति और न हो। डीएम ने बताया कि उन्होंने बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में निरीक्षण किया। दो तीन लोग निगरानी में रखे गए हैं। एक व्यक्ति आईसीयू में है। सामान्य तौर पर घायल लोगो को प्रथिमिक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती से घर, ऑटो और पर्सनल लोन की बढ़ेगी मांग : बैंक

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू का ऑर्डर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जारी किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अकारण घर से बाहर न निकलें। अपने घरों में सुरक्षित रहें। अति आवश्यक होने पर जिला प्रशासन को सूचित कर ही बाहर निकलें । उन्होंने ये भी कहा कि शहर में बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं, उन पर ध्यान न दें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय