Wednesday, May 8, 2024

नोएडा में ठंड से बचने के लिए घर में जलाई अंगीठी, महिला की मौत, बेटे की हालत नाजुक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक महिला अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके अपने 11 वर्षीय की बेटी के साथ सो गई। अंगीठी के चलते घर में जहरीली गैस फैल गई, तथा मां बेटे बेहोश हो गए। जब महिला का पति ड्यूटी से आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। जब मां बेटे दरवाजा नहीं खोले तो वह घबरा गया तथा उसने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, और अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि बिरौडी गांव में रहने वाली श्रीमती गायत्री पत्नी मनोज अपने 11 वर्षीय बेटे रोहित के साथ बीती रात को अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गई। अंगीठी के धुएं से उनके घर में जहरीली गैस फैल गई, तथा दोनों मा- बेटे बेहोश हो गए। महिला के पति मनोज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जब वह सुबह को घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और बच्चे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, तो मां बेटे मूर्छित अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने श्रीमती गायत्री (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय