Saturday, May 18, 2024

नोएडा में लिफ्ट में कुत्ते को मजल मास्क नहीं लगाने पर मालकिन और गर्भवती महिला के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। कुत्तों को लेकर हो रहे विवाद का वीडियो अक्सर देखने को मिलता है। अब, एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में एक डॉग मालकिन लोगों से बहस करती हुई दिखाई दी। यह बहस कुत्ते के गले में लटक रहे मजल मास्क उसके मुंह पर नहीं लगाने को लेकर हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-137 में बनी हाउसिंग सोसायटी लॉजिक्स ब्लॉसम में एक महिला लिफ्ट में अपने कुत्ते के साथ जा रही थी। कुत्ते के गले में मजल मास्क लटका हुआ था। जैसे ही लिफ्ट में कुछ और लोग अंदर जाने लगे तो उन्होंने कुत्ते के मजल मास्क लगाने को कहा। जिसके बाद महिला ने मना कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

करीब 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला से लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं कि कुत्तों से आप सावधानी बरतें। लेकिन, महिला ने साफतौर पर मना कर दिया। उसने कहा कि चाहे जितनी देर आपको खड़ा रहना है, खड़ा रहिए, हम अपने कुत्ते को मास्क नहीं लगाएंगे। इस पर दूसरी महिला के पति ने कहा कि ये किस तरह की लेडी है। इसके जवाब में महिला ने कहा कि तुम्हारी बीवी से तो अच्छी ही हूं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, किसी भी तरफ से कोई कंप्लेन अभी नहीं मिली है। इसलिए कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अगर कोई कंप्लेन आती है तो जरूर एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय