Sunday, September 22, 2024

नोएडा में 5 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर 142 पुलिस ने बीते 15 सितंबर को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या 5 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। बताया जाता है कि मृतक और आरोपी के बीच जमीन को लेकर विवाद था।
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 15 सितंबर को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास प्रॉपर्टी डीलर नवीन्द्र झाॅ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 142 पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 45 वर्ष, तथा शूटर ब्रजपाल पुत्र सूरज सिंह निवासी जनपद बिजनौर उम्र 45 वर्ष, और रामवीर सिंह उर्फ गदल पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी जनपद अमरोहा उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नीरज गुप्ता और मृतक नवींद्र झा के बीच एक प्लाट के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। नीरज गुप्ता ने  झा की हत्या की योजना बनाई तथा शूटर रामवीर और बृजपाल को 5 लाख रुपए में सुपारी दिया। 3 लाख रुपए उन्हें पेशगी  के तौर पर दिए गए। हत्या में प्रयुक्त करने के लिए शूटरों को आरोपी ने एक स्कूटी दी। घटना वाले दिन आरोपी ने नवीन्द्र से बातचीत कर उन्हें सेक्टर 137 के पास समझौता करने के लिए बुलाया। जहां पर भाड़े के हत्यारे ने उन्हें गोली मार दी।
आरोपी द्वारा उपलब्ध कराई गई स्कूटी से दोनों मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की हत्या करने से पूर्व अभियुक्त रामवीर और बृजपाल होटल पैराडाइज नोएडा में रुके थे। इसके विषय में जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त नीरज गुप्ता फल का ठेला लगाने का कार्य करता है, वह नवी कक्षा  पास है। अभियुक्त बृजपाल खेती का काम करता है, वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा हुआ है। अभियुक्त रामवीर उर्फ गदल खेती का कार्यकर्ता है तथा कक्षा आठवीं तक पढ़ा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय