Wednesday, March 22, 2023

नोएडा में दो युवतियों को कार पर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया 23500 का चालान

नोएडा। होली के पावन अवसर पर भी हुड़दंगी बाज नहीं आते हैं। यह खुद की जान तो खतरे में डालते ही हैं, साथ ही आसपास चल रहे ट्रैफिक और लोगों को भी खतरे में कर देते हैं। चलती गाड़ी में रील बनाना, दरवाजों से बाहर लटक कर बैठना ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस हजारों रुपये का चालान काट चुकी है, फिर भी होली के दिन एक कार से कुछ लड़कियों और लड़कों को बाहर लटक कर रील बनाते हुए देखा गया। इसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उनका 23,500 का चालान  काटा है। पुलिस के मुताबिक, आगे और भी वैधानिक करवाई की जाएगी।

होली के अवसर पर दिल्ली के नंबर की एक गाड़ी नोएडा के 15ए के पास देखी गई, जिसमें पीछे के दरवाजों पर दोनो तरफ लड़कियां बाहर लटकर बैठी थीं। किसी राहगीर ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे डाल दिया। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो और फोटो का संज्ञान लिया और 23500 रुपये का चालान भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय