Tuesday, April 29, 2025

विधायक के आवास का करना था घेराव, पुलिस ने किसान नेता को घर में किया नज़रबंद

नोएडा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एनटीपीसी के खिलाफ 22 दिनों से धरना दे रहे, भारतीय किसान परिषद द्वारा गुरूवार को दादरी के विधायक तेजपाल नागर के आवास के घेराव की घोषणा की गई थी।

पुलिस ने आज किसान नेता सुखबीर खलीफा को उनके सेक्टर-70 स्थित घर पर नजरबंद कर दिया है। उनके नजर बंद होने की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि एनटीपीसी दादरी से प्रभावित कई गांव के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों को उन्होंने कई बार विधायक से वार्ता की।

[irp cats=”24”]

इसके बावजूद जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक जनता की अनदेखी कर रहे हैं। जनता की आवाज को विधायक तक पहुंचाने के लिए ही भारतीय किसान परिषद ने उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी।

पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर सुखबीर खलीफा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस के बल पर सत्ताधारी विधायक आम जनता की आवाज को दबा नहीं सकते हैं। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। विरोध का यह सिलसिला जारी रहेगा।

इसी बीच सुखबीर खलीफा को नज़रबंद करने के विरोध में उनके समर्थको ने सेक्टर 70 में जाम लगा दिया , एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि किसानों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय