Monday, May 19, 2025

नोएडा से डेढ़ साल पहले अगवा हुई नौ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया बरामद

नोएडा । थाना फेस -2 क्षेत्र के नया गांव स्थित किराये के मकान के बाहर से डेढ़ साल पहले अगवा हुई नौ साल की लड़की को  पुलिस ने हरियाणा के जनपद रोहतक  से बरामद किया है। उसे अगवा करने के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी के खिलाफ लड़की के परिजनों ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में लड़की को पेश किया गया जिसे बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी और नाबालिग लड़की अलीगढ़ के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
थाना फेस 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति परिवार के साथ नया गांव में रहने के लिए 2022 में आया था। उसकी नौ साल की बेटी को पड़ोस का नाहर सिंह अगवा कर फरार हो गया। आरोपी लड़की को लेकर रोहतक ले गया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के पास कोई मोबाइल नहीं था ऐसे में उसकी गिरफ्तारी के कई प्रयास हुए पर सभी विफल रहे। बीते दिनों जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया तो जानकारी मिली कि वह वर्तमान में रोहतक में रह रहा है। इसके बाद सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए लगाई गईं।
आखिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अगवा हुई लड़की छठवीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिजनों ने 30 जुलाई 2022 को फेज दो पुलिस से मामले की शिकायत की थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की लोकेशन, सीडीआर आदि के जरिए अलग-अलग कंपनियों, अलग-अलग जिलों और अन्य संभावित स्थानों पर लड़की की तलाश करती रही। आखिर, पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल मुक्त करा लिया और आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय