रोहित शेट्टी एक हिट फिल्ममेकर हैं। उन्होंने 2011 में सिंघम से कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स,सिंबा, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन आई। सिंघम अगेन के बाद उन्होंने हाल ही में नए सीक्वल की बात की। रोहित ने गेम चेंजर्स शो में बताया कि सिंबा 2 और सूर्यवंशी की अगली फिल्म भी बनेगी। उनकी प्लानिंग पहले से तैयार है।
रोहित ने कहा कि जब सिंघम बनी थी, तब यूनिवर्स का आइडिया नहीं था, लेकिन सिंबा लिखते समय यह सोचा गया कि इसे यूनिवर्स बनाया जाए। इसी के साथ सूर्यवंशी की भी प्लानिंग शुरू हुई। उन्होंने बताया कि ये सब पहले से सोच-समझकर किया गया था। सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान ही सिंघम अगेन का आइडिया आया। किरदारों को कैसे जोड़ा जाएगा, ये पहले से प्लान था। सिंघम अगेन में कई सितारे शामिल हुए थे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार,
रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के साथ दीपिका और टाइगर भी थे। रोहित शेट्टी अब अपने कॉप यूनिवर्स को और बड़ा बनाना चाहते हैं। वह दर्शकों के लिए नई फिल्में, नए किरदार लाना चाहते है।