Wednesday, April 23, 2025

मुजफ्फरनगर ने पाया पहला स्थान और सहारनपुर दूसरे स्थान पर, मेरठ जोन में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता

मेरठ। पुलिस लाइन मेरठ में आयोजित मेरठ जोन की 10वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 77 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल मनोज कुमार रहे। दूसरे स्थान पर सहारनपुर के है0कान्स0 सतीश कुमार और तीसरे स्थान पर मेरठ से कांस्टेबल आरमोरर रविन्द्र कुमार रहे। विजयी खिलाड़ियों को  पुरस्कार प्रदान किया गया।

आज जोन की समस्त टीमें पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर उपस्थित हुईं। इस दौरान जनपद के पुलिस अधिकारी अनित कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ, विवेक चन्द्र यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, अरविन्द चौरसिया, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन आदि उपस्थित रहे।

[irp cats=”24”]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ/जोन खेल सचिव महोदय द्वारा रोचिट धारण किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष, जोनल क्रीड़ा समिति अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों/टीम प्रबन्धकों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

इस प्रतियोगिता में आए सभी जनपद के अधि0/कर्म0गण ने अनुशासन की गरिमा को बनाए रखा। प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त व्यस्थाएं मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स, मेरठ द्वारा समय से पूर्ण करायी गयीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय