Saturday, May 18, 2024

मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद निस्तारण के एवज में युवती का यौन शोषण, सरकारी कर्मचारी पर आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद की समस्या का निस्तारण कराने के लिए एक युवती अपनी मां के साथ तहसील जानसठ पहुंची लेकिन उसकी समस्या का निस्तारण होने की बजाय उसके सामने एक और समस्या खड़ी हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़ित युवती ने जानसठ तहसीलदार के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी लगातार उसे फोन कर परेशान कर उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं संबंधी अपराधों को लेकर बेहद गंभीर है, और विभिन्न योजनाएं एवं हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी की गई है। लेकिन मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी की महिला से फोन पर शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहा है।

वायरल ऑडियो में तहसील कर्मचारी जानसठ तहसील के कई अधिकारियों का जिक्र करते हुए कह रहा है, कि वह उन्हें लाखों रुपए हर महीने कमवाता है।

पीड़िता युवती अपनी जमीन विवाद को भूल कर अब आरोपी कर्मचारी से ज्यादा पीड़ित है जो लगातार उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।।

पीड़ित युवती ने जिलाधिकारी कार्यालय आकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है, जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की जांच भी बैठा दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कर्मचारी को किस का संरक्षण प्राप्त हैं जो इतने एक सरकारी कर्मचारी के हौसले इतने बुलंद है।

इस पूरे प्रकरण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, एसडीएम जानसठ से इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय