Wednesday, May 14, 2025

मेरठ में दीवान पब्लिक के आदित्य सिंह ने दसवीं में मारी बाजी

मेरठ। सीबीएसई का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा 10 वीं में दीवान पब्लिक स्कूल के आदित्य सिंह ने दसवी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आदित्य सिंह के 10 वीं में 500 में 483 नंबर आए हैं। उन्होंने 96.60 प्रतिशत से 10 वीं कक्षा उतीर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

मुजफ्फरनगर में हुई थी छात्रा से छेड़छाड़, दोषी को तीन साल की सजा और जुर्माना

 

 

आदित्य के प्रथम आने पर दीवान पब्लिक स्कूल के प्रबंधन तंत्र, प्रधानाचार्य और शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आदित्य के भविष्य की सफलता की कामना करते हुए आगे भी स्कूल का नाम इसी तरह से रोशन करने का आर्शिवाद दिया है। दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उर्तीण होने पर आदित्य का कहना है कि वो अपने पिता की तरह एक बड़ा अधिकारी बनना चाहते हैं।

 

 

बता दें आदित्य के पिता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता एक शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि ये सब उनकी मेहनत से अधिक परिजनों और गुरुजनों के आर्शिवाद का परिणाम है। वो आगे भी ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय