Sunday, February 23, 2025

नोएडा में महिला समेत दो ने की आत्महत्या, सोसायटी के 8वें फ्लोर से गिरा प्लंबर, मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सरीन फार्म हाउस में रहने वाली एक महिला ने अपने मकान की छत से कूदकर आज सुबह को आत्महत्या कर लिया। वहीं सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सरीन फॉर्म में रहने वाली पूनम पटेल ने आज सुबह को अपने घर की छत से मानसिक तनाव के चलते छलांग लगा दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
थाना फेस-3 के राजकुमार ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाले विकास धमीजा पुत्र स्व. रमेश चंद उम्र 50 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसके अलावा थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट अस्पताल से मेमो प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि प्लंबर का काम करने वाला वीरपाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गेझा सेक्टर-137 स्थित एक सोसायटी के आठवें फ्लोर पर काम कर रहा था। वह काम करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय