Friday, May 16, 2025

सहारनपुर में कैंटर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

सहारनपुर (चिलकाना)। कैंटर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर गांव कातला में पैट्रोल पंप के पास कैंटर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान थाना गागलहेड़ी के गांव घडकौली निवासी अंकित (29) पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय