Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में खेत में पानी देने गए किसान की हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में खेत में पानी देने गए किसान की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौके पर ही माैत हो गई। किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में एक किसान खेत में पानी चलाने के लिए गया था। जब किसान देर तक घर नहीं लाैटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि किसान ने नलकूप चलाने के लिए जैसे ही हाथ लगाया तो उसमे हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुढ़डाखेड़ा अहीर निवासी अरविन्द गुप्ता उम्र (54) पुत्र चंद्रभान सुबह अपने धान की फसल मे पानी चलाने के लिए गया था।
जैसे ही अरविन्द ने नलकूप चालने के लिए हाथ लगाया तो उसमे हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट मे आने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने शोर मचा कर शव को अलग किया।माैके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया की एलटी लाइन पर हाई वोल्टेज का तार गिरने से नलकूपों में करंट दौड़ गया है। जिसकी चपेट में आने से अरविन्द की मौत हुई है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की सुबह से विभाग के अधिकारियों को घटना के बारे में बताया गया है लेकिन दो घंटे बाद तक भी कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है। गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय