Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर में अनियंत्रित कार ने सहायक नगर आयुक्त की गाडी में मारी टक्कर,चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार 

 
सहारनपुर। तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने नगर निगम सहारनपुर के सहायक नगर आयुक्त की गाडी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता, ड्राइवर और होमगार्ड घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर के स्टेडियम रोड पर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी में जोर दार टक्कर  मारी दी। गाड़ी की रफ्तार अत्यधिक तेज बताई जा रही है।
जिससे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना में अपर नगर आयुक्त अशोक गौतम, सहायक अभियंता दानिश नकवी, ड्राइवर मेहताब अली और होमगार्ड घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वही टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार में सवार लोगों की तलाश में लगी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय