Saturday, April 19, 2025

सहारनपुर में पशु चोरों ने घेर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के पांच पशु किए चोरी

सहारनपुर (नागल)। पशु चोरों ने घेर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के पांच पशु चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकी पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव मडकी निवासी मनीष कुमार के घेर का ताला तोड़कर चोरों ने एक भैंस, दो गाय, दो कटडी चोरी कर ली।
https://royalbulletin.in/richa-rajput-bjps-fire-brand-in-up/324304
मनीष अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। घेर पर पहुंचने पर उसे चोरी का पता चला। उसने पशुओं की जंगल में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित किसान ने अपने पशुओं की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई है। मामले की तहरीर थाने पर दे दी गई है। बता दे कि बीते चार दिन पूर्व नोजंली दनियालपुर से मास्टर शरीफ के घेर से चारों ने चार पशु चोरी कर लिए थे।
यह भी पढ़ें :  बहराइच में ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना, दो बच्चे व दो महिलाओं सहित 5 की माैत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय