Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए बरसात से पूर्व निगम करा रहा है 09 प्रमुख नालों का निर्माण, जल भराव की समस्या से शहर को मिलेगा समाधान

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम बरसात से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में 09 प्रमुख नालों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है। शहर के पांचों जोन में इन प्रमुख नालों का निर्माण हो रहा है, जिससे जल भराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ में बिल्डर ने कब्ज़ा ली सरकारी ज़मीन, कमिश्नर ने दिखाई नाराजगी, एसडीएम-तहसीलदार को किये नोटिस जारी

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस कार्य के तहत विजयनगर, मोहन नगर, वसुंधरा, कवि नगर और सिटी जोन में नालों का निर्माण हो रहा है। विजयनगर जोन में दो, मोहन नगर जोन में चार, वसुंधरा जोन में एक, कवि नगर जोन में एक और सिटी जोन में एक प्रमुख नाला बनाया जा रहा है।

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि माननीय महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार 15वें वित्त के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बरसात से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विजयनगर जोन के वार्ड संख्या 25 में बाईपास से राठी रोड तक आरसीसी नाले का निर्माण हो रहा है। इसी तरह, वार्ड संख्या 15 में मेडिकल तिराहा से दव चौक और माननीय अंबेडकर पार्क तक नाला निर्माण कार्य चल रहा है।

यूपी में चार डीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छानबीन में नहीं मिला काेई विस्फोटक

मोहन नगर जोन में वार्ड संख्या 28 में मोहन नगर मंदिर के पास कटोरी मिल, वार्ड संख्या 64 में एयर फोर्स बाउंड्री से सिकंदरपुर तक और वजीराबाद रोड तक नाला निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, वार्ड संख्या 38 में अर्थला आनंद इंडस्ट्रियल एरिया से बंसल वायर तक नाला निर्माण चल रहा है। वार्ड संख्या 73 में एकता पुलिया से सर्वोदय पब्लिक स्कूल तक रिटेनिंग वॉल का कार्य भी जारी है।

वसुंधरा जोन में वार्ड संख्या 54 के कनवानी पुलिया के पास से वसुंधरा सेक्टर 1 के कट तक नाले का निर्माण हो रहा है। कवि नगर जोन में वार्ड संख्या 46 के दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में पांचाल धर्म कांटे तक नाला निर्माण किया जा रहा है। सिटी जोन में वार्ड संख्या 50 के नूर नगर में जया मेडिकल स्टोर से करेला मार्केट तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य चल रहा है।

यूपी में बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री ऋचा राजपूत को नहीं मिला सरकारी अस्पताल में ईलाज, ट्वीट कर दिया तो मच गया हंगामा !

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी स्थान पर जल भराव की स्थिति ना हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम का यह प्रयास सराहनीय है और इससे शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय