Monday, May 12, 2025

सहारनपुर में जिला जज के साथ डीएम एवं एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण, बंदियों का जाना हाल-चाल

सहारनपुर। जिला जज श्रीमती बबीता रानी के साथ जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को भी परखा। बंदियों से संवाद कर उनका हाल-चाल लेते हुए जेल प्रशासन द्वारा प्रदत्त कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बंदियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की विधिक या कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह इसके लिए बिना किसी संकोच के बता सकते हैं। शासन द्वारा आपको निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उनके द्वारा चिकित्सालय, मैस और बैरक का भी निरीक्षण किया गया।
जिला जेल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु अंदर नहीं आनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यद्यपि जिला जेल में सदैव ही बेहतर साफ-सफाई रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय