Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में डीएम एवं एसएसपी ने कांवडियों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा, शिव भक्तों का किया अभिवादन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रोहित सिंह सजवान ने शिवभक्त कांवडियों पर हेलीकॉप्टर द्वारा गागलहेडी से घंटाघर तक कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की। इसी दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का भी जाएजा लिया।
डीएम मनीष बंसल एवं एसएसपी रोहित सजवान ने साथ ही निर्देश भी दिये कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं ताकि जल चढाते वक्त किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों को जा रहे शिवभक्तों का अभिवादन कर उनकी पवित्र कांवड यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही शिवभक्त कांवडियों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा स्वयं प्रतिदिन कांवड मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण भी किया गया। इसी का परिणाम है कि विभिन्न राज्यों से आने एवं जाने वाले शिवभक्तों ने शासन एवं प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था की सराहना की।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय