Saturday, April 27, 2024

सहारनपुर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे से घुसी, मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरन में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे घुस गई। जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गांव खुदाबक्शपुर माजरा निवासी महेंद्र कश्यप (47) बीती देर रात अपनी ई रिक्शा लेकर नानौता-बड़गांव मार्ग से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव झबीरन स्थित बैंक्वेट हाल के समीप पहुंचा तो उसकी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅले के नीचे घुस गई। घटना में ई- रिक्शा चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

जहां उपचार के दौरान घायल ई रिक्शा चालक  की मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय