Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में तेज आंधी से विद्युत लाइन पर गिरे पेड़, बाल-बाल बचे वाहन

सहारनपुर। तेज आंधी से गंगोह के कई अलग- अलग स्थानो पर भारी नुकसान हुआ है। गंगोह के ननौता मार्ग पर आंधी के कारण कई पेड़ विद्युत लाइन पर टूटकर गिर गए, जिससे कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में मार्ग से गुजर रहे कई वाहन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

 

 

[irp cats=”24”]

एसडीओ सतीश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आंधी में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से कई पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है और कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्युत लाइन को जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। आँधी-तूफान के दौरान वाहनों को मार्ग पर कहीं सुरक्षित जगहों पर रोक देना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय