Tuesday, April 15, 2025

सहारनपुर में शब्बीरपुर हिंसा के चार मामलों में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कड़ी सुरक्षा में अदालत में हुए पेश

सहारनपुर। चर्चित शब्बीरपुर हिंसा के चार मामलों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश हुए। प्रयागराज की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान पुलिस कचहरी परिसर में पूरी तरह से सतर्क रही।

आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शब्बीरपुर हिंसा के चार मामलों में एसीजेएम और सीजेएम की अदालत में पेश हुए। चंद्रशेखर की पेशी को लेकर पुलिस की ओर से दीवानी कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज की घटना के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके चलते चंद्रशेखर की पेशी दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं, आसपा के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने मांग की कि आसपा प्रमुख चंद्रशेखर को स्थायी कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए।

प्रयागराज की घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से चंद्रशेखर को सुरक्षा दिए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर मण्डलायुक्त ने की मूल्य समर्थन योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत गेहूँ खरीद की समीक्षा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय