Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में रमजान के दूसरे जुमे पर नमाज अदा कर मांगी अमनोचेन की दुआएं

सहारनपुर। रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गयी। इस दौरान नमाजियों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए थे। नगर की समस्त मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गयी।

जामा मस्जिद सहित जिले भर की मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अपने गुनाहों से तौबा की। साथ ही देश-दुनिया और समाज की खुशहाली की परवर दिगार से दुआ की, जिस पर रोजेदारों ने एक आवाज में आमीन कहा।

मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार को माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिद पहुंचे। रोजेदारों ने मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद में इमाम कारी इशहाक गोरा ने जुमे की नमाज अदा करा पवित्र रमजान माह की महत्वता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत से पढ़ी गई। नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने गरीबों को खैरात बांटी। रमजान के दूसरे जुमे को लेकर खास तैयारी की गई थी। नमाज अदा करने के बाद इफ्तार के लिए खजूर, फल आदि की जमकर खरीदारी की गई। अन्य जरूरी सामान की खरीदारी को अकीदतमंदों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। वहीं एसएसपी विपिन टाडा के निर्देश पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए और नगर निगम द्वारा मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय