Friday, May 9, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने मन्दबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  पुलिस ने मन्दबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 6 मार्च की रात में थाना कुतुबशेर के अंतर्गत एक नाबालिक व मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसमें पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी।
जिसके तहत सहारनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियुक्त राजेश पुत्र देशराज निवासी ग्राम कोलागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम लगातार इस ओर कार्य कर रही थी। लड़की मंदबुद्धि थी जो यह नहीं बता पा रही थी कि उसके साथ क्या हुआ है और ना ही उसे युवक की पहचान थी। उसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद  आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय