Friday, May 16, 2025

बिजनौर में मां के साथ पिता को खाना देने जा रही बच्ची पर गुलदार ने मारा झपट्टा, माैत

बिजनौर। जनपद के नहटौर थाना अंतर्गत ग्राम मलकपुर में मां के साथ पिता को खाना देने जा रही सात वर्षीय मासूम तानिया पर मौत के रूप में गुलदार ने झप्पटा मार दिया।

 

मामला शुक्रवार काे सुबह लगभग सात बजे का है। तानिया की मां खेत में काम पर गए अपने पति को खाना देने जा रही थी। उसकी गोद में एक छोटा बच्चा भी था। पीछे तानिया मां के साथ चल रही थी। अचानक गन्ने के खेत से निकल कर गुलदार ने तानिया पर झपट्टा मार दिया। तानिया की चीख सुन मां के हाेश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दोडे़ तथा बच्ची को ढूंढा, आधा घंटा बाद तानिया खून में लथपथ मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

अनुमान है कि गुलदार बच्ची को मारने के बाद लोगों के आने पर निवाला नहीं बना सका। बच्ची के गले पर बडे़ व गहरे घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। तानिया के मां बाप व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी दहशत में हैं। वन विभाग को सूचित किया गया है। वन विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर पिजंरा लगाये जाने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय