Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जनपद में अपराध निंयत्रण घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के तीन वांछित अभियुक्त वाशु राणा पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी नौशारा पनवा चौधरी वाला थाना चौधरी वाला ज़िला तरणतारन पंजाब, सन्नी पुत्र जगमोह निवासी अंकित विहार कालोनी थाना सदर बाज़ार जनपद सहारनपुर को उनके घर से तथा राजू उर्फ राजीव पुत्र संतोष कुमार शर्मा निवासी अंकित विहार कालोनी गली नम्बर तीन थाना सदर बाज़ार सहारनपुर को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर: विदेशी सपनों की उड़ान में थम गई सांसें, फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत से गई जान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय