Saturday, May 18, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने कहासुनी पर युवक को मौत के घाट उतारने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने  दो वांछित हत्यारोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चाक व एक लोहे की चकरी (फ्री व्हील) बरामद की है। बता दे कि दिनाँक 29.03.2024 को  वादिया श्रीमती शायरा पत्नी चांद निवासी दानिश कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ने थाने आकर लिखित सूचना दी थी कि अभियुक्तगण अनस पुत्र फैजान, इरशाद पुत्र नामालूम, चाँद पुत्र फैजान, समीर पुत्र मौ० शमी, समील पुत्र मौहम्मद शमी समस्त निवासीगण दानिश कालोनी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर ने एक राय होकर वादिया के पुत्र अदनान उम्र करीब 18 वर्ष उसके मित्र मिजान को जान से मारने की नीयत से लोहे की राड व चाकू से हमला किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जिससे इलाज के दौरान वादिया के पुत्र अदनान की मृत्यु हो गयी तथा उसके मित्र मिजान घायल हो गया है। वादिया की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मामला भादवि बनाम अनस आदि 5 नफर उपरोक्त के पंजीकृत किया गया। वही उपरोक्त घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ.  विपिन ताडा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुऐ घटना के नामित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को आदेश-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक देहात सत्येन्द्र प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा

 

मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त अनस पुत्र फैजान व समीर पुत्र मौहम्मद शमी निवासीगण दानिश कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को ग्राम मढ को जाने वाले तिराहे पर जनता रोड से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही से सड़क के किनारे बने कब्रिस्तान के पास बने एक प्लाट की दीवार के पास से घटना में प्रयुक्त छुरी व लोहे की चकरी बरामद किये गये है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 29/03/24 को दिन में दोपहर को हम दोनो की कहासुनी मौहल्ले के ही रहने वाले मिजान पुत्र परवेज तथा अदनान पुत्र चाँद से हो गयी थी। इसी बात को लेकर उसी दिन शाम को समय करीब 07.45 हम जिम वाली गली में पहुंचे तो अदनान व मिजान दोनो अबरार की दुकान पर खड़े दिखाई दिए। उस समय अनस के हाथ में छुरी तथा मेरे हाथ में लोहे की चकरी (फ्री व्हील) था। हमने मिजान व अदनान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तो मिजान व अदनान, अबरार की दुकान से जिम वाली गली की तरफ भागे। फिर हमने डाक्टर समीर की दुकान के सामने इन दोनो को पकड लिया। अनस ने अपने हाथ में लिए छुरी को अदनान के पेट में मार दी। अदनान वही पर गिर पड़ा और फिर हमने अदनान व मिजान पर चकरी व छुरी के कई हमले किए और यहाँ से बेहट रोड की तरफ भाग गये थे। अभियुक्तों को

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सत्येन्द्र प्रकाश सिंह थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, व0उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा थाना कोतवाली देहात सहारनपुर,है0का0 अनुज कुमार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, है0का0 विवेक कुमार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, का0 जयकुमार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर शामिल रहे।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय