Sunday, April 27, 2025

नफरत की बात छोड़ो, भाईचारा और प्रेम से नाता जोड़ो : ओमप्रकाश राजभर

मेरठ। मेरठ में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में भाजपा नेताओं के साथ ही एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने भी संबोधित किया।

सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं मुसलमान भाइयों से भी कहना चाहूंगा, ये गंगा बह रही है। इसमें हाथ धो लो। जो नफरत का बीज कांग्रेस, सपा, बसपा के लोगों ने बोया है, उस नफरत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाप्त करके अमन-चैन और भाईचारा कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नफरत की बात छोड़ो, भाईचारा और प्रेम से नाता जोड़ो। आने वाले चुनावों में 80 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जिताओ। जहां-जहां जो निशान है, उसका बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि जिस तरह त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया था, आज इस युग में निषाद राज के वंशज संजय निषाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गले लगाया है। एक समय निषादों ने भगवान राम को गंगा पार किया था, अब 2024 में 400 पार मोदी सरकार पार करेगी। आज दिल्ली में इंडी की रैली हो रही है तो मेरठ में एनडीए की रैली हो रहे हैं। 70 साल से गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को निःशुल्क अनाज और उपचार दिया है। पिछली सरकारों ने मछुआरों की कोई सुध नहीं ली। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से गरीबों की सूरत बदल रही है। मुख्यमंत्री संपदा योजना के जरिए पट्टेधारकों को लाभ दिया गया। मछुआ कल्याण बोर्ड की स्थापना लोगों के हित में की गई है।

[irp cats=”24”]

केंद्रीय राज्य मंत्री व मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार के दस वर्ष और प्रदेश सरकार के साढ़े सात वर्ष बदलते उत्तर प्रदेश और उभरते भारत की तस्वीर है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपने हाईवे के कारण जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से भाजपा-रालोद गठबंधन की नींव पड़ी है। इस सरकार में विकास कार्य हुए हैं और गरीबों की भी चिंता हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नलकूप बिजली बिल फ्री करके किसानों को बड़ी सौगात दी है। चुनावों में भी विपक्षी दल कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ लोग उठकर जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगों के कारण नहीं, बल्कि उद्योगों के कारण जाना जाता है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को यही पर रोजगार दिलाने का काम होगा। हमें जातिप्रथा में नहीं पड़ना है और अबकी बार मोदी सरकार के नारे को साकार करना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय