Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में घर से घूमने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

सहारनपुर नागल थाना क्षेत्र के गांव बरहेड़ी कोली निवासी 27 वर्षीय गोविंद गौतम पुत्र शोभाराम का शव उनके अपने खेत में पापुलर के एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने बताया कि युवक गोविंद गौतम घर से बाजार घूमने के लिए निकला था। मृतक के भाई ने गोविंद के ससुरालियों पर आरोप लगाया कि उनका भाई मानसिक रूप से पीड़ित था।

उसके ससुरालिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। यह युवक दो दिन से घर से गायब था। लेकिन दो दिन बाद उसका शव पापुलर के पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बुलेट से तेज धमाके कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय