Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर की वृद्ध की हत्या से मचा हडकंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद के नकुड कोतवाली क्षेत्र के गांव रनियाला दलायपुर में आज दिनदहाड़े घर में घुसकर एक वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध की हत्या से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर की नकुड कोतवाली क्षेत्र के गांव रनियाला दयालपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर  59 वर्षीय वृद्ध समय सिंह की सर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध समय सिंह अपने मकान में सोया हुआ था। सोते समय ही समय सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया है।
सूचना के बाद नकुड थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय