Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में चोरों ने बंद मकान में किया हाथ साफ, हजारों की नगदी व सामान किया चोरी

सहारनपुर(बेहट)। सहारनपुर जनपद की बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नगदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में अब्दुल मालिक पुत्र बुंदू के मकान को चोरो ने निशाना बनाते हुए मकान में रखी करीब 70,000 रुपए की नगदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के समय परिवार घर पर नहीं था घर के मुखिया अब्दुल मलिक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं एवं उनकी पत्नी पिछले करीब 15 दिन पहले (बिहार) अपने मायके गई हुई है। बीती रात्रि उनका बेटा अब्दुल बासिक करीब 14 दिन बाद मजदूरी से जैसे ही घर लौटा तो देखा घर व घर में रखे संदूक के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित अब्दुल बासिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय