Sunday, April 13, 2025

सहारनपुर में पत्नी के मायके से वापस ससुराल न आने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला टाकान में एक युवक ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र रविंद्र निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी जिला शामली गंगोह में कल अपनी बुआ के घर आया था। बुआ के घर पर ही आज उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

बताया जा रहा है। जिसमें युवक ने अपने प्रेम विवाह का जिक्र करते हुए लिखा हैं कि उसने प्रेम विवाह किया था। अब उसकी पत्नी के घर वाले पत्नी को उसके पास नहीं भेज रहे हैं। मृतक युवक ने अपनी पत्नी, उसके माता पिता,भाई और रिश्तेदारों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक अंकित अपनी पत्नी के मायके से वापस ससुराल न आने से परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने आज अपनी बुआ के घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वाधान में देवबंद नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय