Wednesday, April 23, 2025

शामली में भारतीय विद्यार्थी संगम ने सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को बांटी जर्सी

शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा बढती सर्दी से बचाव को बच्चों को निशुल्क जर्सी का वितरण किया। संस्था द्वारा दर्जनों बच्चों को जर्सी प्रदान करते हुए लोगों से भी असहाय बच्चों की मदद करने की अपील की गई।

रविवार का शहर के आर्य समाज मंदिर में निशुल्क जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी पुरनचंन्द आर्य एवं संरक्षक मुकेश गर्ग एडवोकेट, यशपाल पंवार एवं संस्था के अध्यक्ष विनोद वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया हर साल की भांति इस वर्ष भी संगम संस्था द्वारा भारी सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को जर्सी का वितरण किया गया।

रविवार को शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों से आये दर्जनों बच्चों को जर्सी का वितरण किया गय। उन्होने बताया कि 500 बच्चों को जर्सी का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर सचिव पवन शर्मा, वैभव संगल, विवेक जैन, सुधीर सिंधल, अनुराग जैन, बृजपाल शर्मा, मनीष भटनागर, रवि संगल, अजय गर्ग, अरविंद बंसल, सत्यपाल सिंह, सुभाष सैनी, पारस भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय