Saturday, May 10, 2025

शामली में जैन समाज की महिलाओं ने की प्रभु की भक्ति और किया संकीर्तन का आयोजन

शामली। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभनाथ भगवान के जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर शहर के धर्मपुरा स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में प्रभु की भक्ति और संकीर्तन का आयोजन किया गया।

शहर के मौहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभनाथ भगवान के जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर भारतीय जैन महासंघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रभु की भक्ति और संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भक्ति में लीन होकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

भगवान की माता डोली जैन रही, भगवान की बुआ प्रियंका जैन, चित्र अनावरण शिल्पी जैन द्वारा किया गया।

दीप प्रवचन कर्ता मीनू जैन रही। कार्यक्रम के अंत में बच्चो द्वारा भक्ति का अनूठा आयोजन हुआ। इस अवसर पर महासंघ की अध्यक्षा वंदना जैन, मंत्री सारिका, कोषाध्यक्ष दीपा जैन, रेशू, नेहा, प्रीति, सीमा, सविता, सोनिया, अल्का जैन उपस्थित रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय