Saturday, May 10, 2025

स्क्वैश में दीपिका-संधू ने मिश्रित युगल में स्वर्ण और सौरव घोषाल ने रजत जीता

हांगझोउ। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने गुरुवार को एशियाई खेलों के इतिहास रचते हुए स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीता और सौरव घोषाल को पुरुष एकल मुकाबले में रजत मिला है।


आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। इस जोड़ी ने अपने सभी एशियाड मुकाबलों में सिर्फ दो गेम गंवाए थे।


यह एशियाई खेलों में दीपिका का पहला स्वर्ण पदक है, जबकि संधू ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक जीता।


पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरव ने पहले मुकाबले को 11-9 के अंतर से जीता लेकिन फिर 9-11, 5-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। सौरव घोषाल को मलेशिया के इयान यो एनजी से 3-1 से हार मिली।


सौरव घोषाल ने इससे पहले, एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे। महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनकी मेडल टैली में पदकों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें तीन टीम स्वर्ण, दो एकल रजत, तीन एकल कांस्य और दो टीम कांस्य पदक शामिल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय