Sunday, February 23, 2025

मुजफ्फरनगर के सुरेंद्रनगर में जैन समाज की महिला ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र में जानसठ क्षेत्र पर पोश कालोनी सुरेंद्रनगर कूकड़ा में जैन समाज की महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर स्थित पाश कालोनी सुरेंद्रनगर कूकड़ा में एक परिवार तीन महीने से किराये पर रह रहा है। उक्त दम्पत्ति की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह अज्ञात कारणों से उक्त परिवार की महिला चारू जैन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मृतका के पति व अन्य ससुरालजनों से भी पूछताछ की गई।  इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंच गये और हंगामा किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय