Monday, April 28, 2025

जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर 8 व महासचिव पद पर 11 ने भरे पर्चे

मुजफ़्फरनगर। जिला बार संघ की वर्ष 2०23-24 की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर 8 व महासचिव पद पर 11 वकीलों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कचहरी परिसर में फेन्थम नामांकन भरे गए।

जिसमें अध्यक्ष पर अशोक कुमार सिंह, कामरान हसनैन, गुलबीर सिंह वर्मा, नवाब अली चौधरी, प्रमोद त्यागी, राजेश्वर दत्त त्यागी, रामफल सिंह पुण्डीर व हैदर मेहंदी जैदी ने पर्चे भरे, जबकि महासचिव पद हेतु अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह बालियान, ठा. पवन कुमार, प्रदीप कुमार मलिक, प्रवीण कुमार, राजबल सिंह राणा, श्याम सिंह, संजीव कुमार, संजीव गौतम व सुरेन्द्र कुमार मलिक ने पर्चे भरे।

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार चौहान, पंकज त्यागी, सोरन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण धारीवाल, उदयपाल, गुलशेर अली, दीपक अरोरा, सनसबीर बालियान, हिमांशु कुमार कौशिक ने पर्चे भरे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष से अधिक पद पर प्रदीप कुमार वर्मा, महेश पालीवाल, राहुल शर्मा, विष्णु गर्ग, उपाध्यक्ष 1० वर्ष से अधिक पद पर अनुराग, खुर्रम उस्मानी, दीपक वर्मा, पंकज कुमार पाल, सुधीर कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, हरगोपाल सिंह, सुरेन्द्र पाल मान ने पर्चे भरे।

[irp cats=”24”]

इसी प्रकार सहसचिव पद पर अखलाक चौधरी, अनुज कुमार, अमित मैनी, आरिफ राणा, नुसरत आरा, मीनाक्षी द्विवेदी, श्रीमती मोनिका गौतम, मौ. मोहतसिब सन्नी, रोहित कुमार पंवार ने पर्चे भरे।

वरिष्ठ सदस्य पद पर अंजू गुप्ता, कुलदीप कुमार, जयकुमार नायडू, श्रीमती दिनेश, महिपाल सिंह, योगराज सिंह, राजेश कुमार सैनी, राजीव कुमार जैन, शहजाद अली, सैय्यद नुसरत अब्बास, सुधीर कुमार व कनिष्ठ सदस्य पद पर अलका देवी कपिल, अंशुमान सिंह, उमा देवी, आदित्य शर्मा, ओसाफ अली, कैसर अली, जुबैर त्यागी, नकीब, नीलम देवी, प्रभात बालियान, प्रशांत मौर्य, पूनम, भूपेन्द्र कुमार, मौ. तैमूर, मौ. हनीफ, मौ. राशिद, श्रीमती रूबी, विवेक कुमार सिंघल, विशाखा रानी, शहजाद चौहान, शाहजेब, शालू तोमर, शुभम शर्मा, संजय कुमार, सरफराज अहमद, सुमित कुमार सहरावत ने पर्चे भरे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय