Friday, January 17, 2025

यूपी के चंदौली में टला बड़ा रेल हादसा, चेकिंग के दौरान टूटी मिली कोच की स्प्रिंग

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोमवार को कालका मेल के कोच के पहिए के पास लगा स्प्रिंग टूट गया। चंदौली के पंडित दीन दयाल जंक्शन पर जांच के दौरान इसका पता चला। इस कारण बड़ा हादसा टल गया है। इस कोच को हटाकर नई बोगी लगाई जा रही है।

 

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 60 साल से कम उम्र वाले ही भर सकेंगे नामांकन !

 

स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कालका मेल प्लेटफॉर्म सात पर 9 बजकर 22 में आई थी। इस दौरान रूटीन चेकिंग के दौरान पता चला कि बी1 कोच की स्प्रिंग टूटी है। कोच बदला जा रहा है। एक बड़ी दुर्घटना बची है। नया कोच लगाया जा रहा है। फिर गाड़ी रवाना होगी। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि स्प्रिंग टूटी है। सारे यात्रियों को सुरक्षित उतरवा दिया गया है। गाड़ी तैयार की जा रही है।

 

राष्ट्र-धर्म निभाने के लिये सदैव तैयार रहा जनजातीय समुदाय: योगी

 

किसी प्रकार की अफरा तफरी न मचे इस कारण अनाउंसमेंट भी करवाया जा रहा है। यात्री अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी का स्प्रिंग डैमेज है। बोगी बदलाव किया जा रहा है। अभी हम लोग अपना समान सुरक्षित कर दूसरी बोगी का इंतजार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पहले हावड़ा से कालका जा रही अप नेताजी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची।

 

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर चलता है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर : नायब सिंह सैनी

 

ट्रेन के रूटीन निरीक्षण के दौरान एसी कोच बी-4 के यात्रियों ने बताया कि उन्हें चलते समय झटके महसूस हो रहे हैं। कोच के नीचे पहिए के पास जांच की गई तो स्प्रिंग टूटी मिली। टूटी स्प्रिंग के सहारे ट्रेन यहां तक पहुंची थी। कैरिज विभाग ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद कोच का बदलाव कर ट्रेन को रवाना किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!