Thursday, January 23, 2025

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 60 साल से कम उम्र वाले ही भर सकेंगे नामांकन !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बीजेपी ने हाल ही में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है और अब जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। यह नामांकन प्रक्रिया 7 से 10 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में केवल वे बीजेपी कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं जो दो बार के सक्रिय सदस्य हैं और जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है।

संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने की हुई थी कोशिश, आरोपी सलीम दिल्ली से गिरफ़्तार

बीजेपी ने 750 मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की है। यह सूची प्रदेश मुख्यालय से जिलों को भेजी गई है। बाकी बचे नामों की घोषणा अगले 48 घंटों में होने की संभावना है।

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 7 से 10 जनवरी तक चलेगी

मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद अब जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अध्यक्षों के चयन के बाद फरवरी तक यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है.

बीजेपी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अब जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्षों के जरिए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां : केजरीवाल

इस प्रक्रिया में जहां आवश्यकता होगी वहां मतदान कराया जा सकता है। पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

बीजेपी के इस कदम से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा। पार्टी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि चयन प्रक्रिया में सभी योग्य उम्मीदवारों को मौका मिले और चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धांधली न हो।

मोदी ने दिल्ली-एनसीआर में किया 12,200 करोड़ रु की परियोजनाओं का उद्घाटन, रैपिड ट्रेन में किया सफर

।राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ ने कहा कि भारत में सिर्फ भाजपा ही एक मात्र राजनैतिक दल है जो संगठन की संरचना भी संगठनात्मक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप करता है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर किसी भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। संगठन पर्व के तहत पार्टी के

ओयो होटल में कमरा लेने से पहले कपल्स को दिखाना होगा सर्टिफिकेट, मेरठ में लागू किया गया नया नियम

पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से सदस्यता अभियान में कीर्तिमान स्थापित किया है। अब संगठन बूथ समितियों के गठन, मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ जिलाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया की ओर बढ़ा है। आगामी समय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता जिलाध्यक्षों के रूप में निर्वाचित होंगे और संगठन के अबतक के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और विचारधारा को गति प्रदान करेंगे।

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर चलता है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर : नायब सिंह सैनी

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संगठनात्मक चुनाव का वृत्त पटल पर रखते हुए कहा कि पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग तथा महिला कार्यकर्ताओं का मंडल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन हुआ है। शीघ्र ही बचे हुए जिलों में भी मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। आगामी 07 जनवरी से 10 जनवरी के बीच जिलाध्यक्ष नामांकन की प्रक्रिया प्रदेश में संपन्न होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर

बरेली में भू माफियाओं से सांठगांठ में लेखपाल समेत इंस्पेक्टर शामिल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

निर्माण, सहित अपने सभी संकल्पो को पूर्ण किया है। यही कारण है कि देश में भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश के जनमानस का विश्वास अटल है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा भाजपा नेतृत्व के साथ ही भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की छवि भी समाज में राष्ट्रवाद के अग्रदूत के साथ ही संस्कारी तथा सेवाभावी व्यक्ति के रूप में होती है। यही भाजपा के निष्ठावान, अन्त्योदय विचारधारा के संवाहक तथा लोकसेवा में समर्पित कार्यकर्ता विभिन्न दायित्वों पर पहुंचकर संगठन का नेतृत्व करते हैं। संगठनात्मक चुनाव से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए नेतृत्व चयन का कार्य पूर्ण होगा।

साप्ताहिक राशिफल- 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक

केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश में संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जो आम सहमति से योग्य कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौंपने का कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आम सहमति के आधार पर जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की आयु 60 वर्ष से अधिक न हो यह ध्यान में रखना है। सभी जिला चुनाव अधिकारी अपने जिलो में चुनाव की तिथि तथा स्थान पूर्व में घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ ही दो बार सक्रिय सदस्य रहे भाजपा के दायित्वधारी कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष के नामांकन के लिए अर्ह होंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संविधान गौरव अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकों के साथ संविधान गौरव अभियान में सम्मिलित होगें।

दीपिका पादुकोण को प्रभास समेत अन्य सितारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश सह चुनाव पर्यवेक्षक संजय भाटिया व संजीव चौरसिया उपस्थित रहे। चरणबद्ध बैठको में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष सम्मिलित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!